रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक कॉलेज कर्मचारी महासंघ ने राज्य के सभी अल्पसंख्यक कॉलेजों के कर्मचारियों को 7वां वेतनमान, एसीपी और एमएसीपी प्रोन्नति का लाभ देने और सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने की मांग की है। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्षत नवीन कुमार ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक कॉलेजों के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ 9 वर्ष बाद भी अबतक नहीं दिया गया है, जबकि शिक्षकों को इसका लाभ और इसके वेतनमांतरण का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संत जेवियर कॉलेज, रांची और करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर को भुगतान किया जा रहा है। महासंघ ने यह मुद्दा भी उठाया कि योगदा सत्संग कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज और मौलाना आजाद कॉलेज की सातवें वेतनमान से संबंधित फाइल उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में गत वर्ष जुलाई से लंबित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.