रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड तंजीम रांची महानगर कार्यालय हिंदपीढ़ी ने मंगलवार को दो दिवसीय दिव्यांग शिविर लगाया। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के हाथों से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के बीच व्हील चेयर, वॉकिंग स्टीक, कान की मशीन, बैसाखी, वॉकर के अलावा कृत्रिम अंग वितरित किए गए। यह सामग्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिया गया। मौके पर अफरोज अंसारी, आयोग सदस्य वारिश कुरैशी, डॉ एचके साहू, रामचंद्र महतो, झारखंड स्वास्थ्य मिशन के अध्यक्ष संतोष सोनी, राशिद जमील, अनवर आलम, राजीफ आलम, अतिर्कुर रहमान, एजाज अहमद, मजीद आलम, फिरोज अख्तर, झिरगू टाना भगत, मोजिबुल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.