नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में यह माहौल बन गया है कि अल्पसंख्यकों को तंग करने के लिए बिल लाया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में सरकार ने प्रयास किया कि सब मिलकर बिल पारित करें लेकिन विधेयक के समर्थन में 288 मत आए जबकि विरोध में 232 मत आए। इसका मतलब यह है कि इस बिल में खामियां हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, संख्याबल के आधार पर जिसकी लाठी उसकी भैंस करते गए तो यह किसी के लिए ठीक नहीं होगा। खरगे ने कहा, वक्फ दान का बिल है। यह और तरीके से पैसे लाने का बिल नहीं है लेकिन इस विधेयक में अल्पसंख्यकों के हक को छीनने का प्रयास किया गया है। मुस्लिम प्रेम दिखावा नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सदन में सत्तापक्ष की ओर से पसमांदा मुसलमानों और महिलाओं की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.