रुडकी, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को अल्पसंख्यक दिवस पर झबरेड़ा थाने में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को उनके अधिकार और योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को अल्पसंख्यक आयोग की ओर से पुस्तक वितरित की गई। उन्होंने बताया कि संविधान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कुछ विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिनकी जानकारी होना अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वह बेझिझक होकर पुलिस के समाने अपनी बात रख सकता है। इस अवसर पर राव कुर्बान अली, शमशाद, सुलेमान, जुल्ककर, सलमान, मुनव्वर हुसैन, बाबू अहमद, सत्तार अहमद, मुस्तफा अहमद, वकील अहमद, नवीन चौहान, मुकेश, रणवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...