नई दिल्ली, मार्च 14 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि कुछ 'कट्टरपंथियों' ने सत्ता में बैठे लोगों की शहसे होली के उत्सव को अल्पसंख्यकों के लिए डरावना बना दिया है। इससे एक दिन पहले, उन्होंने कहा था कि हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने से देश के लिए खतरनाक परिणा' होंगे। पीडीपी अध्यक्ष शुक्रवार को होली समारोह और रमजान महीने में जुमे की नमाज से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। महबूबा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'मेरे लिए होली हमेशा भारत की गंगा-जमुना तहजीब का प्रतीक रही है। मुझे याद है कि मैं इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती थी और इसे अपने हिंदू दोस्तों के साथ बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाती थी।' उन्होंने कहा, 'हालांकि, कुछ कट्टरपंथियों ने अब सत्ता में बैठे लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.