बुलंदशहर, दिसम्बर 22 -- नगर में सोमवार को एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ संचालक अपने सेंटर बंद कर मौके से फरार हो गए। एसीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत के आधार पर सरस्वती अल्ट्रासाउंड सेंटर पर विशेष रूप से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई। एसीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सरस्वती अल्ट्रासाउंड सेंटर पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्पिता ने बीती 13 दिसंबर को अपना इस्तीफा दे दिया था, इसके बावजूद सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में पाई गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.