जहानाबाद, नवम्बर 21 -- नियमित रूप से चिकित्सक के नहीं आने से मरीजों की समस्या बढ़ी सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक से मांगी रिपोर्ट अरवल, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आए कई मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही वापस चले गए। अल्ट्रासाउंड केन्द्र में शुक्रवार को डॉक्टर के नहीं आने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। घंटों इंतजार के बाद मरीज लौट गए। मरीजों से मिली जानकारी के अनुसार अल्ट्रासाउंड केन्द्र में एक ही चिकित्सक प्रतिनियुक्त हैं। जिसके कारण चिकित्सक नियमित रूप से नहीं आते हैं। बताया जाता है कि सप्ताह में तीन ही दिन आते हैं। अन्य दिन मरीजों को लौट जाना पड़ता है या निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्र में जाकर जांच कराना पड़ता है। वहीं गरीब मरीजों को चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ता है। कई मरीजों ने इसकी शिकायत भी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक...