प्रयागराज, जनवरी 16 -- समस्याओं के विरोध में हड़ताल पर गए नाविक संघ ने शनिवार को प्रशासन के मान मनव्वल के बाद हड़ताल वापस ले ली। इस दौरान यह चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर माफिया पर लगाम न लगाई गई तो वो 18 जनवरी से फिर हड़ताल पर चले जाएंगे। नाविक संघ के अध्यक्ष कलंदर चौंधियार और प्रशासनिक अफसरों के बीच बात हुई। नाविक संघ के महासचिव अनु सिंह ने कहा कि नाविक यहां से रोजगार करते हैं, लेकिन आपदा और बाढ़ के समय में मददगार भी साबित होते हैं। इनसे किसी को परेशानी नहीं होती है, बल्कि संगम आबाद रहता है। नाविकों के बैठने, नाव लगाने, घाट लगाने की जगहों को मुनाफाखोरों की आड़ में बंद कर दिए। मेला प्राधिकरण किसी भी बैठक में नाविक चौंधियार समाज को शामिल नहीं करता। यह बैठकें केवल कागज पर होती हैं। वार्ता में प्रदीप चौंधियार, गोविंद, अमन, अरुण निषाद, गुड्ड...