खगडि़या, फरवरी 23 -- अलौली। एक प्रतिनिधि माकपा के अलौली लोकल कमिटी की बैठक शनिवार को राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में की गई।इस दौरान जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद महतो एवं जिला सचिव मण्डल सदस्य सुरेंद्र पासवान ने कहा कि फरवरी के अन्त तक पार्टी नवीकरण पूरा करने की, बात कही। वहीं 21 फरवरी को रेड बुक दिवस अंचल के सभी ब्रांच में मनाने का फैसला लिया गया। वहीं 24 फरवरी को अलौली प्रखंड मुख्यालय पर धरना देने का फैसला लिया गया। आगामी 20 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकत्र्ताओं की भागीदारी की बात कही। बैठक के दौरान अंचल सचिव अमर कुमार यादव, रामविनय सिंह, जुगल राम, नवनीत कुमार, फुदिलाल शर्मा, मो सुलेमान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.