खगडि़या, मई 13 -- अलौली। एक प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन एंबुलेंस की सुविधा है। बताया जाता है कि जच्चा, बच्चा, वृद्धा एवं घटना दुर्घटना में मुफ्त सेवा का प्रावधान है। एएनसी जांच शिविर हो या प्रसव महिला को मिलने वाली सुविधा आसानी से नहीं मिल पाता है। इसका मुख्य कारण है कि अस्पताल के पास तीन एम्बुलेंश के बदले एक एम्बुलेन्स से ही काम लिया जाता है। दो एंबुलेंस हाथी का दांत बन कर रहता है। बताया जाता है कि सही से जांच हो तो एंबुलेंस संचालन में व्यापक रूप से अनियमित्ता है। जो जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दो एंबुलेंस अस्पताल गेट पर लगा रहता है। जिसमें एक ही काम करता है। वह भी 15 दिन का रोस्टर बना रखा है। एक एंबुलेंस किसी एकांत स्थल पर लगाकर रखा जाता है। इसके सभी चालक एवं ईएमटी घर बैठकर राशि का उठाव करते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.