जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने अली रजा खान को उनके उत्कृष्ट राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए एक बार फिर बिस्टूपुर मंडल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अली रजा खान टाटा मोटर्स के कर्मी हैं और वे लगातार पाँच बार टाटा मोटर्स यूनियन के कमेटी सदस्य भी रह चुके हैं।राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ अली रजा खेल और सामाजिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। वे झारखंड रिंगबॉल एसोसिएशन के महासचिव और टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वे समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़कर लगातार जनसेवा में लगे हुए हैं।पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर अली रजा खान ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के सभ...