रामपुर, फरवरी 7 -- अलीपुर ठेंगा की ग्राम प्रधान शमशीर बी के विरुद्ध चल रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच का पटाक्षेप हो गया है। जिलाधिकारी ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान को क्लीन चिट देते हुए उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। पूर्व में अधूरे अभिलेखों और मौके के मुआयने के आधार पर प्रधान को आंशिक रूप से दोषी माना गया था, जिसके चलते उनकी शक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। प्रधानपति मौ. हसन ने बताया कि उनकी पत्नी लगभग 32 माह तक ग्राम प्रधान के पद पर रहीं। जांच टीम ने उन्हें दोष मुक्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.