दरभंगा, जून 15 -- अलीनगर। थाना क्षेत्र के जगवनी गांव निवासी चौकीदार शिवलाल पासवान की छोटी पुत्री श्वेता कुमारी की शादी बीते 12 जून को सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह वह ससुराल के लिए विदाई हुई। लंबे समय से बीमार चल रही श्वेता की मां संजीता देवी (47) की मौत बेटी की विदाई के दिन देर शाम को हो गई। बताया जाता है कि संजीता देवी पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सहरसा में बतौर अनुसेविका कार्यरत थी। 15 अक्टूबर 2022 को छुट्टी में घर आने के क्रम में बाईक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के बाद कुछ सुधार होने पर जून 2024 में पुन: काम पर लौटी थी। इसी बीच तीन पुत्रियों में सबसे छोटी बेटी श्वेता कुमारी की शादी हुई। 13 जून की सुबह विदाई भी हो गई। लेकिन बेटी की विदाई के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल स्थानीय क्लिनिक ...