अलीगढ़, मार्च 21 -- फोटो.. -दिल्ली में आयोजित 10वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में नगर आयुक्त को मिला अवार्ड -यह अवार्ड कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर की उपलब्धता पर दिया गया अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में आयोजित 10वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी को सर्वश्रेष्ठ सोशल-इकोनॉमिक इम्पैक्ट अवॉर्ड मिला है। यह अवार्ड लाल डिग्गी पर बने कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के लिए दिया गया है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने दिल्ली में अवार्ड प्राप्त किया। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के सीईओ एवं नगर आयुक्त विनोद कुमार को बुलाया गया था। सम्मान कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर की उपलब्धता के लिए दिया गया। यह परियोजना अलीगढ़ में एक नए कॉरपोरेट संस्कृति की नींव रखी है, जिससे व्य...