आगरा, फरवरी 2 -- स्कूल प्रीमियर लीग का सोमवार को उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी धीरज शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मुकाबला अलीगढ़ वारियर और झांसी के बीच खेला गया। अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 60 रन बनाए। डीपी वर्मा ने 17, तस्लीम ने 8 रन बनाए। झांसी के लिए पार्थ-नील ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम सभी विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। आदित्य ने 16 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम को चुना गया। रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार, अखिल दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, अर्जुन खजुरिया, दानिस खान, रिंकू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.