सीतामढ़ी, अक्टूबर 31 -- परिहार। घर से बिना बताए दिल्ली काम करने जा रही बेला थाना क्षेत्र की पांच नाबालिग लड़कियों को बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ जंक्शन पर सकुशल बरामद किया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच से बरामद किया। जानकारी के अनुसार चारों लड़कियां मंगलवार की दोपहर से गायब थी। परिजनो द्वारा काफी खोजबीन किया गया। खोजबीन के बाद न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद से तलाश शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरा आदि खंगालने के बाद पुलिस को पता लगा कि चारों लड़कियां स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार हुई है। रेलवे को सूचना दी गई, जिसके बाद प्रयागराज मुख्यालय से अलीगढ़ सूचना दी गई थी। मुख्यालय से सूचना आने के बाद टीम सक्रिय हो गई। टूं...