वरिष्ठ संवाददाता, मई 14 -- जामा मस्जिद से अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। वक्फ बोर्ड ने डीएम अलीगढ़ व अपर सर्वे आयुक्त को सात मई 2025 को आदेश जारी किया है। जबकि जामा मस्जिद के मुतवल्ली का कहना है कि यहां पर कोई अवैध कब्जा नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता पंडित केशव देव ने जमा मस्जिद में अवैध कब्जे को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को शिकायत की। इसके बाद शासन में शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत की। पंडित केशव देव ने शिकायत की है कि जामा मस्जिद ऊपर कोट पर कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। पांच अप्रैल को पोर्टल पर शिकायत की गई थी। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शिकायत पर की गई कार्रवाई से आवेदक संतुष्ट नहीं है। इसलिए जामा मस्जिद ऊपरकोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.