अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार ने 10वें बजट में सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण, सेतु निर्माण व फ्लाई ओवर के निर्माण को अलग-अलग मदों में बजट का समावेश किया है। अलीगढ़ में लोग निर्माण विभाग ने साल 2025-26 के लिए कार्य योजना बनाकर भेजी थी, जिसमें 300 से अधिक सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। वहीं पांच फ्लाई ओवर भी जिले में प्रस्तावित हैं। बजट में फ्लाई ओवर के लिए अलग से बजट दिया गया है। सड़कों के चौड़ीकरण को 3700 करोड़ व फ्लाई ओवर के निर्माण को 1700 करोड़ का बजट तय किया गया है। अलीगढ़ में कोल, शहर, अतरौली व खैर में पांच फ्लाई ओवर का प्रस्ताव शासन को गया है। लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की संयुक्त कार्ययोजना में प्रस्ताव गया था। बजट में अलग-अलग फंड का समावेश होने से फ्लाई ओवर के ...