नई दिल्ली, मार्च 26 -- अलीगढ़ में बुधवार को मथुरा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर एक के साथ एक फ्री के ऑफर की जानकारी होते हुए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकान के बाहर लाइन लग गई। दरअसल 31 मार्च से पहले दुकानों पर बचे स्टॉक को खत्म किया जाना है। इसके लिए यह कवायद की जा रही है। मार्च माह की समाप्ति में अब सिर्फ पांच दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में शराब दुकानों पर रखा माल खपाना लाइसेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया है। कई दुकानें तो ऐसी हैं जहां पिछला कोटा भरा होने की वजह से मार्च का बिकी ही नहीं है। 31 मार्च तक पूरा स्टॉक निपटाना है। जिन दुकानों पर स्टॉक बच जाएगा, उसे आबकारी विभाग जब्त कर लेगा, जिसकी कोई क्षतिपूर्ति लाइसेंसी को नहीं मिलेगी। ऐसे में अब लाइसेंस अपनी दुकानों का कोटा दूसरी दुकानों पर ट्रांसफर कराए जाने की अनुमति के लिए आवेदन लेकर आब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.