अमरोहा, जनवरी 21 -- रहरा। अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी सर्वेश देवी, आठ वर्षीय बेटे मनु व पांच वर्षीय आदित्य के संग अपने रिश्तेदार देवकी पुत्र भगवत सिंह की बाइक से थाना सैदनगली के गांव तरारा स्थित मायके से घर लौट रही थी। जैसे ही मंगलवार शाम उनकी बाइक अलीगढ़ मार्ग पर खुशहालपुर अड्डे के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सर्वेश देवी व देवकी तथा दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को रहरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देवकी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक के सवार रहरा थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.