अमरोहा, मार्च 19 -- अलीगढ़ से लौट रहे रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी छह लोगों की कार नीलगाय से टकरा गई। हादसा सोमवार देर शाम रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई के सामने हुआ। घायल तीन लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पौरारा गांव निवासी छह लोग कार से अलीगढ़ किसी काम के गए थे। सभी लोग देर शाम वापस अपने गांव पौरारा आ रहे थे। जैसे ही अलीगढ़ मार्ग पर रहरई के करीब पहुंचे तो दौड़कर सड़क पार कर रही नीलगाय कार से टकरा गई। चालक सतपाल के सिर में चोट लगी। भूरे सिंह व प्रेमचंद भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। रहरा पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.