अमरोहा, सितम्बर 25 -- रहरा, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर बना गड्ढा जानलेवा साबित हुआ। गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा निवासी 30 वर्षीय सहदेव सिंह पुत्र स्व. छंगा सिंह मंगलवार शाम बाइक से अपनी सुसराल थाना आदमपुर के गांव भूवरा जा रहा था। रहरा भावली मोड़ पर अलीगढ़ मार्ग पर बने गड्ढे में उसकी तेज गति बाइक का अगला पहिया गिर गया। बाइक दूर जाकर गिरी। सड़क पर गिरने से सहदेव गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीर आनन फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने सहदेव को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सहदेव के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार की गुजर-बसर कर रहा था। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.