अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- अलीगढ़, संवाददाता। जवां में करन की हत्या के बाद रात में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जैसे-तैसे हालातों को संभाला। लेकिन, सुबह होते होते फिर से हालात अनियंत्रित होते गए। लोगों ने बाजार बंद कर दिया। धीरे-धीरे भीड़ जुटती गई, जो इस कदर बेकाबू थी कि पुलिस भी बेबस नजर गई। थाने के सामने जाम के अलावा दो बार हाईवे पर आए। उनकी एक ही मांग थी कि आरोपियों के घरों को ध्वस्त किया जाए। चीत्कार के बीच कई बार पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्हें संतुष्ट करने के लिए आरोपियों के मकानों की नापतौल कराई। बुलडोजर तक मंगा लिया। लेकिन, लोग नहीं हटे। कई घंटे मान-मुनव्वल के बावजूद सख्ती दिखाने के बजाय अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लिया और बातचीत से ही बवाल को शांत कराया। रात में घटना के बाद पुलिस ने हालातों को भांप लिया था। इसके चलते गांव में पीएसी...