अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को पहली बार अलीगढ़ टप्पल कट पहुंचे। जहां भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से मथुरा जाते समय टप्पल कट पर रूके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजपाइयों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की शक्ति को और बढ़ाने का कार्य करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप प्रधान, ब्लॉक प्रमुख ऋषिपाल सिंह, हरिशंकर गौड़, खैर चेयरमैन संजय शर्मा,जट्टारी चेयरमैन प्रदीप बंसल, पिसावा चेयरमैन राजबाबू शर्मा, रजत गौतम, टप्पल के मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह, जट्टारी के मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...