मथुरा, जनवरी 11 -- कस्बे के पदम फौजी ग्राउंड पर 45वें बरसाना आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। इसमें सहारा अलीगढ़ ने जयंत क्रिकेट एकेडमी कोसीकलां को 79 रन से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कोसीकलां टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसमें अलीगढ़ टीम ने तय 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। इसमें अनुभव सिंह ने 44 गेंद में 8 छक्के एवं 8 चौकों की मदद से 94 रन बनाए। वहीं यशवीर ने 31 गेंद में नाबाद 65 रन बनाए। अंकुर ने भी 21 गेंद में 4 छक्के एवं 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। कोसीकलां के विवेक चौधरी ने 2 विकेट लिए। जबाब में कोसीकलां की पूरी टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें यशपाल ने 26 गेंद में 2 छक्के एवं 9 चौकों से 50 रन बनाए। चंद्रपाल सैनी ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए। अलीगढ़ के गौरव राघव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.