अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आगरा, मथुरा, नोयडा, हाथरस जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वह वातानुकूलित ई बसों से अपना सफर तय कर सकेंगे। अलीगढ़ को शासन की ओर से 20 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। चार्जिंग प्वाइंट शुरु होने के बाद बसों का संचालन भी शुरु होगा। आरएम सत्येद्र वर्मा ने बताया कि बसों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। 20 ई बसों की स्वीकृति हुई। बसें आ चुकी हैं। विद्युत विभाग में कनेक्शन के लिए प्रक्रिया चल रही है। डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं। ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। विद्युत की लाइन डलनी है। ये शुरु होते ही चार्जर शुरु हो जाएंगे। इसके बाद बसों का संचालन शुरु होगा। आरएम के मुताबिक बसों को आगरा, हाथरस, मथुरा, नोयडा के लिए चलाया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य जिलों में बसों का संचालन किया जा सकता है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.