अलीगढ़, मार्च 24 -- फोटो.. अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में जीएसटी के कमिशनर डा. नितिन बंसल से मुलाकात की। व्यापारियों को जीएसटी को लेकर आ रही समस्याओं को जीएसटी कमिश्नर के समक्ष रखा। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पेठा, मोहम्मद इनाम ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर कमिश्नर को सम्मानित किया। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि नोटिस के नाम पर ईमानदार करदाताओं का उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए। जीएसटी कमिश्नर डॉ नितिन बंसल ने आश्वासन दिया कि ईमानदार व्यापारियों को कतई परेशान नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.