अलीगढ़, अगस्त 15 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार को अलीगढ़ में जन्मे लाल विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र दिए जाने की घोषणा की गई। जानकारी मिलते परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। चचेरे भाई रंजन राना ने मिष्ठान वितरित किया। रंजन ने बताया कि वर्ष 2000 में विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह व उनके पिता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में कार्यरत तेजवीर सिंह, माता वैजन्ती माला, छोटा भाई अनिरुद्ध सिंह गाजियाबाद ही शिफ्ट हो गए थे। अलीगढ़ में अभी भी घर मौजूद है, जहां पर अक्सर आना-जाना लगा रहता है। विंग कमांडर का जन्म अलीगढ़ में ही हुआ था। वह फाइटर पायलट सुखोई-30 उड़ाते हैं। गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र दिए जाने की घोषणा की गई। इस दौरान परिवार में बड़े भाई युवराज सिंह, राजवीर सिंह, विमला सिं...