अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ की सड़कों को देख कर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सड़क में गड़्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है। गड्ढा मुक्त सड़कें शासन की प्राथमिकता पर है। इसके लिए अभियान तक चलाए गए। सड़कों पर बजरी, रोड़ी, तारकोल डालकर गड्ढे भरे गए। लेकिन समय के साथ ये योजना दो महीने में ही दम तोड़ गई। धीरे-धीरे गिट्टी का निकलना शुरु हुआ तो गड्ढा बढ़ता गया। ये हाल लगभग हर सड़क का बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। गड्ढे भरने में निभाई गई औपचारिकता के साक्ष्य खुद सड़कें दे रही हैं। सड़कों पर गहरे हो रहे गड्ढे मुसीबत बनें हैं। इन गड्ढों से सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। दो माह पूर्व पीडब्ल्यूडी और नगर निगम में सड़कों पर गड्ढा भरने का अभियान चलाया था। शहर भर के विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.