अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ की चमचम, हाथरस की रबड़ी, कासगंज का कलाकंद और मूंग का दलमा, एटा की चिकोरी की अब शासन स्तर से ब्रांडिंग कराई जाएगी। 23 जनवरी यूपी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा एक जिला एक व्यंजन योजना को लांच किया जाना है। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के बाद अब यूपी के पारंपरिक व्यंजन को ब्रांडिंग के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बीते दिनों अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों से एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत व्यंजनों की सूची शासन को भेजी थी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मैनपुरी की सोनपापड़ी, मथुरा का पेड़ा, सुल्तानपुर की कड़ाहा की पूरी और कोहड़े की सब्ज़ी, बाराबंकी की चंद्रकला मिठाई, आज़मगढ़ का सफ़ेद गाजर का हलवा, वाराणसी की लौंगलता, बरेली क...