अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आईजीसीआरडीसी शिविर का समापन नोएडा के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में गुरूवार को हुआ। जिसमें एनसीसी समूह मुख्यालय अलीगढ़ की आईजीसी टीम के 24 एनसीसी कैडिटों का चयन आरडीसी-2026 के लिए हुआ है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, ग्रुप कमाण्डर, एनसीसी समूह मुख्यालय द्वारा प्रतिभागी कैडिटों को प्रोत्साहित किया और मेडल से नवाजा। इस दौरान ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, ग्रुप कमाण्डर, कर्नल विश्वनाथ, प्रशिक्षण ऑफिसर, कर्नल आभास अवस्थी, कमान अधिकारी, सूबेदार मेजर धर्मेन्द्र सिंह, सेना मेडल, मीडिया प्रभारी प्रथम ऑफिसर पंकज कुमार, एएनओ एवं द्वितीय ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...