अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी निकासी को खर्च होंगे 4.30 करोड़ अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी की निकासी को नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर 4.30 करोड़ का बजट खर्च होगा। शासन से अनु सचिव अभिनव कुमार चौरसिया ने इस संबंध में बीते दिनों नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक को एक पत्र भेजा था। अब इसमें स्थानीय अधिकारियों से नाला निर्माण के लिए स्पष्ट आख्या मांगी गई है। धनीपुर हवाई पट्टी पर निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी। इसमें भूमि अधिग्रहण के साथ ही निर्माण कार्य भी शामिल थे। तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा हुआ था। कुल 28 करोड़ की राशि इस पर खर्च की गई। अब एयरपोर्ट का संचालन भी शुरू हो गया, लेकिन बरसात के दौरान इसके आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। ऐसे में पिछले दिनों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.