अमरोहा, फरवरी 14 -- हसनपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। शुक्रवार को संभल, अनूपशहर और अलीगढ़ क्षेत्र के कांवड़ियों के संग स्थानीय जत्थे भी लौटना शुरू हो गए है। जत्थों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। शुक्रवार को बुलदंशहर के अनपूशहर निवासी शिवभक्तों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनका जत्था बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चला था और शनिवार शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। कांवड़ियों के स्वागत के लिए नगर के गजरौला, संभल, रहरा-अलीगढ़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर व भंडारे लगाए गए हैं। शिविरों में शिवभक्तों के ठहरने, शुद्ध भोजन, फल और दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। भंडारों पर भक्ति के साथ-साथ मनोरंजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.