लखनऊ, अगस्त 16 -- अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने स्टाफ नर्स कुसुम के पति और बेटे के खिलाफ अलीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। एफआईआर में डा. विनय सिंह ने आरोपियों से खुद की जान को खतरा बताया है। साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। उधर, सीएमओ की ओर से बनी कमेटी ने सीएचसी पहुंचकर डाक्टरों कू बयान लिए है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोमतीनगर विस्तार के कावेरी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक निवासी व सीएचसी अधीक्षक डा. विनय सिंह ने एफआईआर में कहा है कि बुधवार दोपहर को उनके साथ स्टाफ नर्स कुसुम के बेटे ने मारपीट की थी। अस्पताल परिसर में हंगामे के बाद उन्होंने डॉक्टर को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। डॉ. विनय की एफआईआर के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.