एटा, फरवरी 12 -- नगर के टीडी पब्लिक स्कूल के पास भरापुरा मोड़ स्थित कूड़े के ढेर पर पर एक्सपायरी दवाएं पड़ी मिली। बड़ी तादात में दवाओं की सूचना पर सीएचसी की टीम ने निरीक्षण किया। कूड़े के ढेर पर पड़ी दवाइयां, सिरप , टैबलेट के पत्ते, इंजेक्शन व अन्य दवाएं बिखरी पड़ी थीं। इनकी एक्सपायरी डेट काफी पहले निकल चुकी थी। अगर कोई बच्चा खेल-खेल में इन दवाओं का सेवन कर ले तो जानलेवा भी साबित हो सकती थी। आसपास घूमने वाले गोवंश या अन्य आवारा पशु खा लेते तो उनकी जान भी जा सकती थी। कुछ बच्चे कूड़े में पड़ी पानी भरी बोतलें और इन सिरप की बोतलों को बीतने नजर आए। समय रहते लोगों ने उनसे बोतलें छीनकर फेंक दी। आशंका जताई जा रही है कि कुछ बच्चे इन दवाओं को तो उठा नहीं ले गए। कूड़े के ढेर पर दवाएं पड़ी होने की सूचना पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत टीम क...