संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में रविवार को अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित हुई। जिसमें ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं साइबर जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत गांव, घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दुर्घटनाएं रोकने को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी बताया। दुधारा क्षेत्र के महुआरी तिराहे पर एसओ अरविंद शर्मा, बाघनगर चौकी इंचार्ज सचिंद्रनाथ राय, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यां एवं गांव के लोगों के साथ रविवार की देर शाम को अलाव पर चर्चा की।। सदस्यों से अपील किया कि यदि किसी गांव में रात्रि ...