कोडरमा, जनवरी 7 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम वैधडीह में अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान 11वें दिन रांची में मौत हो गई। मृतका की पहचान करिश्मा देवी (पति- सोनू राजवंशी) के रूप में हुई है। बताया गया कि 28 दिसंबर को वह घर के बाहर अलाव ताप रही थी, इसी दौरान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया था, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति सोनू राजवंशी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार करिश्मा देवी का करीब 90 प्रतिशत शरीर जल चुका था। इलाज के दौरान स्थिति में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन मंगलवार रात से तबीयत अचानक बिगड़ गई और बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे ...