गंगापार, जनवरी 9 -- क्षेत्र के प्रमुख बाजारों सहित आवागमन के महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे है।तहसीलकर्मी चिन्हित जगहों पर अलाव जलाकर केवल सेल्फी ले रहे है। तहसीलकर्मियों की लापरवाही के चलते पड़ रही भीषण ठंड में राहगीरों को राहत नहीं है। बीते दिनों से पड़ रही भीषण ठंड के चलते आवागमन करने वालों लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। तहसीलकर्मियों, शिक्षकों व अन्य सरकारी कामों से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक मुश्किल हो रही है।सैदाबाद, बलीपुर, जलालपुर कस्बा, असढीया बाजार, बिंदा, महुवाकोठी आदि जगहों पर लोगों का आवागमन सबसे अधिक होता है। अलाव जलने पर राहगीरों को राहत मिल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.