संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शनिवार को अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों से कहा गया कि यदि किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई। बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फ...