भागलपुर, जनवरी 6 -- कहलगांव क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार चल रही बर्फीली पछुआ हवा और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। शाम ढलते ही बाजार और सड़कें सुनसान हो जा रही हैं, वहीं घने कुहासे के कारण चारों ओर अंधेरा छा जा रहा है। ठंड बढ़ने से मजदूर काम पर निकलने से कतरा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। नगर क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्तर पर कहीं भी अलाव की सुविधा नहीं है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत स्तर पर मुखिया और जनप्रतिनिधियों ने भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। सरकारी कंबल वितरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पंचायतों में कंबल वितरण पारदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.