बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- बरौनी। सोनपुर रेल मंडल द्वारा 01 से 10 दिसंबर के बीच अलार्म चैन पुलिंग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 37 केस दर्ज व 35 गिरफ्तारी हुई। इससे रेल को 7,400 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि यात्री सुरक्षा व रेल संचालन की सुचारु व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अलार्म चेन पुलिंग जैसे दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...