बदायूं, मार्च 20 -- खेत में युवक-युवती को ग्रामीणों ने पकड़ा। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। यहां शादी करने की बात कहकर प्रेमी युगल ने पीछा छुड़ाया। मामला अलापुर क्षेत्र के गांव कंचनपुर का है। बुधवार को कुछ ग्रामीण एक खेत के पास से होकर गुजर रहे थे तो उन्हें खेत में कुछ आहट सुनाई दी। वे आहट की तरफ बढ़े तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। यहां एक युवक व एक युवती मोबाइल से रील बना रहे थे। इसके बाद वहां हंगामा हो गया और तमाम लोग जुट गए। पता चला कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर आ गई और दोनों को थाने ले आई। परिजन भी थाने पहुंचे। थाने में प्रेमी युगल ने शादी करने की बात कही। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.