उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। साल 2025 विदा हो रहा है और जाते-जाते जालौन जनपद की अपराध तस्वीर साफ संदेश दे रही है। कुल अपराधों पर पुलिस ने काबू पाया है, लेकिन महिला अपराध और अपहरण जैसे मामलों ने कानून-व्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। बीते तीन वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े बताते हैं कि जहां चोरी, हत्या और मुठभेड़ों में गिरावट आई है, वहीं महिला उत्पीड़न और सामाजिक विवादों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है तो कई सनसनीखेज हत्या की घटनाएं हुई। जनपद में पुलिस महकमे के लिए वर्ष 2025 राहत भरा रहा। बीते वर्ष 2023 - 24 के मुकाबले में वर्ष 2025 में अपराध के ग्राफ में कमी आई पर पूरे साल बड़ी हत्याओं की घटनाओं और महिलाओं से जुड़े मामले पुलिस के लिए चुनौती बन रहे। जनपद में वर्ष 2025 में 15 दिसंबर तक कुल 2270 अभियोग दर्ज किए गए। जबकि, वर्ष 2024 में 2665 और व...