गुमला, मार्च 28 -- गुमला प्रतिनिधि। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मे की नमाज जिला मुख्यालय समेत मुस्लिम बाहुल्य गांवों में अदा की गई। इस विशेष मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों,नवजवानों और बुजुर्गों ने मस्जिदों में नमाज अदा की।गुमला के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में आयोजित अलविदा जुम्मे की नमाज में हजारों की संख्या में नमाजी शामिल हुए। मस्जिद के इमाम ईनाम रब्बानी ने नमाज के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना अत्यंत बरकत वाला होता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत होते ही मुस्लिम समाज इबादतों में मशगूल हो जाता है। अब रमजानुल मुबारक रुखसती की ओर है। इसलिए बचे हुए दिनों में हमें और अधिक इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इस्लाम में विशेष अहमियत रखता है, क्योंकि इसी महीने में कुरान पाक का नुज़ूल हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.