सिद्धार्थ, मार्च 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ पूरे जिले में अदा की जाएगी। अलविदा पर सभी मस्जिदें नमाजियों से हाउस फुल रहेंगी। इस दौरान मस्जिदों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहेंगे। रमजान माह का आखिरी या यूं कहें ईद से पहले पड़ने वाला जुमा को अलविदा के रूप में जानते हैं। मस्जिदों में जुटने वाली भारी भीड़ से बचने को लेकर अधिकांश लोग नमाज शुरू होने से घंटा भर पहले ही पहुंच जाते हैं जिससे अंदर जगह मिल सके। दो दिन से सूरज की तपिश बढ़ने के साथ तेज गर्म हवा भी चल रही है। इससे नमातियों को धूप व हवा के थपेड़े सताएंगे। अलविदा को लेकर मस्जिदों की साफ सफाई का काम पूरा हो गया है। अलिवदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के सुरक्षा के कड़े प्रबंध मस्जिदों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.