नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- यूपी की नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कई आरोप लगाने वाली एमपी के इंदौर की पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने अब सुसाइड की धमकी दी है। बुधवार की दोपहर दो बजे रोहिणी ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखे और फिर से चंद्रशेखर पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही लिखा कि आप सब को मेरा अंतिम अलविदा, आज ही तेरे नाम का जहर खाऊंगी। रोहिणी ने इससे पहले सोशल मीडिया और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनके साथ तीन साल तक चले रिश्ते में धोखा दिया और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। रोहिणी ने इस बार भाजपा पर चंद्रशेखर को बचाने का आरोप लगाया है। रोहिणी ने चंद्रशेखर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक फोटो के साथ पोस्ट में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.