नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र से आई यह घटना सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। बास गांव की शांत गलियों में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह में धमाका हो गया। कैंडी खरीदने के बाद मासूम ने जैसे ही मुंह में डालकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और पल भर में उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया।टॉफी समझकर चबा लिया विस्फोटक परिजनों के मुताबिक, तीन साल की अक्शु पुत्री साक्षी अपनी छह साल की बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। बच्चों के लिए यह रोजमर्रा की बात थी। दुकान पर पहुंचते ही उन्होंने टॉफी मांगी। आरोप है कि दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा विस्फोटक वस्तु बच्ची को थमा दी। किसी को अंदेशा तक नहीं था कि वह छोटी सी "कैंडी" पल भर में ...