अलवर, फरवरी 18 -- अलवर के भिवाड़ी में सोमवार को फैक्ट्री में धमाके के साथ ब्लास्ट में 7 मजदूरों की मौत मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हेमंत कुमार शर्मा और मैनेजर अभिनंदन तिवारी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है जिनको आज शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये बात जयपुर रेंज आईजी ने मीडिया से बात करते हुए कही। हेमंत कुमार शर्मा भिवाड़ी पुलिस की डीएसटी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा का भाई है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर घटनास्थल से 500 मीटर दूर एक अन्य अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम पकड़ा। दोनों फैक्ट्री और गोदाम का मालिक हेमंत कुमार शर्मा ही है। दूसरी फैक्ट्री में पटाखा बनाने की मशीन भी लगी हुई थी, जिसमे भारी मात्रा में माल बरामद किया गया। दरअसल, भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में धमाक...