नई दिल्ली, फरवरी 25 -- OnePlus 15R Price Hike: वनप्लस लवर्स के लिए बड़ा झटका। खबर है कि 1 मार्च 2026 से OnePlus 15R की कीमतें बढ़ने वाली हैं। बता दें कि वनप्लस 15R को दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का लेटेस्ट परफॉर्मेंस सेंटर फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 47,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब कई टिपस्टर्स का दावा है कि कंपनी 1 मार्च 2026 से इसकी कीमत बढ़ने वाली है। अगर यह सच हुआ तो OnePlus 15R के दोनों वैरिएंट की कीमत 4000 रुपए बढ़ जाएगी। जिससे इसकी नई शुरुआती कीमत 51,999 रुपए हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन टेक कम्युनिटी और टिपस्टर्स के पोस्ट ने इस प्राइस हाईक को कन्फर्म किया है। इस प्राइस हाइक का असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो OnePlus 15...