बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। अप्रैल महीने के शुरुआत में ही गर्मी की मार घातक होने जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से हीट वेव चलने की संभावना जताई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उष्ण लहर/लू/हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आईएमडी के अनुसार रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। 8 अप्रैल तक यही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर पहुंच जाएगा, जबकि अधिकत तापमान 41 डिग्री को भी पार कर सकता है। ऐसे में हीटवेव व लू से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मौसम केन्द्र लखनऊ ने भी अपनी पूर्वानुमान बुलेटिन में मथुरा में उष्ण लहर/लू/हीट वेव चलने की सम्भावना जतायी है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुए बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन/व्यवस्था करने को कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.